छत्तीसगढ़ में अंतरशहरी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है. परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नई दरों में यात्रियों को अलग-अलग मार्गों पर पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा. किराए में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है.

नई दरों के अनुसार रायपुर से बिलासपुर का बस किराया 250 रुपये से बढ़कर 350 रुपये हो गया है. रायपुर से कांकेर जाने वाले यात्रियों को अब 180 रुपये के बजाय 300 रुपये देने होंगे. वहीं रायपुर-जगदलपुर मार्ग का किराया 700 रुपये से बढ़कर 950 रुपये कर दिया गया है. रायपुर से बेमेतरा का किराया भी 70 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किया गया है.

रायपुर-अंबिकापुर मार्ग पर यात्रियों को पहले के मुकाबले 200 से 300 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे. अधिसूचना के अनुसार नई दरें राजपत्र में प्रकाशन के साथ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.

इन यात्रियों को पूरी छूट

नई व्यवस्था में दिव्यांगों, एचआईवी पीड़ितों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा में 100 प्रतिशत छूट दी गई है.