छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आबकारी विभाग में पदस्थ 39 मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए हैं. इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक सभी संबंधित कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जगह पदस्थ किया जाएगा.
कई जिलों के कर्मचारियों का स्थानांतरण
तबादला सूची में रायपुर, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर और अन्य जिलों में पदस्थ कर्मचारियों के नाम शामिल हैं. आदेश में कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कई कर्मचारियों का तबादला स्वयं के व्यय पर किया गया है.
सूची के अनुसार हरिकिशन पटेल कुर्मी का स्थानांतरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कोरबा और गौरीशंकर राठौर का कोरबा से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही किया गया है. अजय गिरी को जशपुर से सरगुजा और लाल साय लकड़ा को सरगुजा से जशपुर भेजा गया है.
इसी तरह लक्ष्मी नारायण भततहरी का दुर्ग से रायपुर, हरिचरण खुटे का मुंगेली से कोरबा और मोहम्मद शरीफ खान का कोरबा से मुंगेली तबादला हुआ है. लाल सिंह कंवर को रायगढ़ से कोरबा, शिव कुमार वैष्णव को कोरबा से रायगढ़, नेल्सन लेवेट को रायगढ़ से बिलासपुर और निरंजन प्रसाद डनसेना को बिलासपुर से रायगढ़ पदस्थ किया गया है. रामेश्वर सिंह का स्थानांतरण मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से सरगुजा किया गया है.
आदेश में अन्य कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना तय की गई है. इनमें रमेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश सिंह, गंगाराम यादव, ललित कुमार ठाकुर, महेश साहू, सुधीर मिश्रा और जनार्दन प्रसाद पांडेय समेत कई नाम शामिल हैं.
वेतन आहरण को लेकर निर्देश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को एकपक्षीय भारमुक्त किया जाएगा. इसके बाद उनका आगामी वेतन वर्तमान पदस्थापना वाले कार्यालय से आहरित नहीं किया जाएगा.
