रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, महानदी भवन में पदस्थ 38 अनुभाग अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है. नवा रायपुर, अटल नगर से 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
आदेश अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी हुआ है. इसमें 35 अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि तीन अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में ही यथावत रखा गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के 19 जुलाई 2024 के परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार नए पदस्थापना विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रमुख पदस्थापनाएं
मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रतिभा हुमने को समाज कल्याण विभाग, दिनकर गजभिये को गृह विभाग के एनआरआई सेल, घासीराम नेताम को जल संसाधन और गुलाब साव को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है. जयश्री सोनकर को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, शकुन्तला तिर्की को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा विद्याभुषण को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
अन्य बदलावों में हीरामणी राणा को वन एवं जलवायु परिवर्तन, संगीता बोरकर को विमानन, दीपिका देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, सुनीता मरसकोले को सहकारिता और कमलेश कुमार धनगर को स्कूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है. डीआर ध्रुव और शैलेन्द्र कुमार पात्रे को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है.
संतोष कुमार महिलांग को वन एवं जलवायु परिवर्तन, संयोगिता चन्द्राकर को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, प्रतिभा पंचभावे को वित्त, हीरामणी पटेल को लोक निर्माण और संगीता नायक को ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी मिली है. अरुण कुमार रोहिदास को मछली पालन, ग्रीष्मा राठौर और संदीप शेण्डे को चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है.
राजपाल बघेल को खनिज साधन, मिर्जा आयाज और मधुकांत चौबे को वित्त, मेरी रोज कुजूर को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, आरती भोंसले को उच्च शिक्षा और मनीराम रात्रे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है. अश्वनी भतपहरी को खनिज साधन तथा सुमन गढ़पाले को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
ओंकार राम भूआर्य, कांति सूर्यवंशी और कुमुदनी एक्का को क्रमशः धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, महिला एवं बाल विकास और वित्त विभाग में यथावत रखा गया है.
