यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. इनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच शामिल है.
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर कोच
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 19 नवंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 21 नवंबर को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी.
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में एसी-3 कोच
गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 19 से 25 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा. वहीं, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 21 से 27 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा मिलेगी.
रेल प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी है और इसका उद्देश्य यात्रियों को अधिक संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराना है. यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार टिकट उपलब्धता और ट्रेन से जुड़ी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचने की सलाह दी जाती है.
