छत्तीसगढ़ सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना बोनस की दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है. राज्य के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को कुल करीब 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलने की बात कही गई है.

बोनस की गणना के लिए 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की फेयर एंड रेम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) को आधार बनाया गया है. इस आधार पर 425 रुपये में से FRP घटाने के बाद बोनस की दर 95.95 रुपये प्रति क्विंटल बैठती है.

चारों कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई. इसी मात्रा के आधार पर किसानों के लिए बोनस राशि का अनुमान लगाया गया है.

कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर में 14,961 किसानों ने गन्ना बेचा. यहां 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई और किसानों के लिए करीब 24.55 करोड़ रुपये का बोनस निर्धारित होने की जानकारी दी गई है.

सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को खेती की लागत, समय पर कृषि कार्य और अगली फसल की तैयारी में आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है.