छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी. लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है.

लिखित परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए संभावित है. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी बताया गया है. नियुक्ति संबंधित जिले की प्रबंधन और संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से की जाएगी.

व्याख्याता और प्रधानपाठक के 511 पद

व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद हैं. इनमें व्याख्याता हिन्दी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल/अर्थशास्त्र के 5, इतिहास/राजनीति के 6, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44 और भौतिकी के 53 पद शामिल हैं.

प्रधानपाठक के प्राथमिक शाला में 27 और पूर्व माध्यमिक शाला में 24 पद हैं.

शिक्षक और अन्य पदों पर 1301 रिक्तियां

शिक्षक और अन्य श्रेणियों में 1301 पद हैं. इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कम्प्यूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं.

पदों की संख्या के लिहाज से सहायक शिक्षक के सबसे अधिक 590 पद हैं. इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं. व्याख्याता श्रेणी में वाणिज्य के 104 पद सबसे अधिक हैं.

विस्तृत भर्ती सूचना का इंतजार

फिलहाल विभाग ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है. शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण नियम, पाठ्यक्रम, आवेदन शुल्क और आवेदन की अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है.

उम्मीदवारों को आवेदन लिंक और अन्य आधिकारिक अपडेट के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.