छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री कम रहा. इसके चलते दिन में गर्मी का असर कम और रात में ठंड महसूस की जा रही है.
कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से कम
पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री, बिलासपुर में 0.7 डिग्री, माना में 0.6 डिग्री, दुर्ग में 0.4 डिग्री और अंबिकापुर में 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया. इसके विपरीत जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री और राजनांदगांव का 1.8 डिग्री अधिक रहा.
अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज हुआ. पेंड्रारोड में यह 14, जगदलपुर में 14.4, माना में 15.4, दुर्ग में 15.2 और बिलासपुर में 16.2 डिग्री रहा.
दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया. राजनांदगांव में 30.5, जगदलपुर में 29.6, बिलासपुर में 29.1 तथा पेंड्रारोड और अंबिकापुर में 28 डिग्री तापमान रहा.
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. इस अवधि में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और तापमान में बड़े बदलाव के संकेत भी नहीं हैं.
