छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तीन-चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत भी हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
रायपुर का मौसम
रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. शहर में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा.
जगदलपुर में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. माना एयरपोर्ट, रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा. बिलासपुर में यह 25.8 और 21.8, पेंड्रा रोड में 26.6 और 17.8, अंबिकापुर में 24.6 और 19.7, जगदलपुर में 30.3 और 21.0 तथा राजनांदगांव में 27.0 और 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. एक-दो जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने के संकेत बने रह सकते हैं.
