रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.
29 सितंबर को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान भी कुछ इलाकों में ऐसी स्थिति रहने का अनुमान है.
सोमवार को कुसमी और बैकुण्ठपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
