छत्तीसगढ़ में शनिवार, 14 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. रायपुर समेत कई जिलों में ठंड का असर शुरू हो गया है.

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार को राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

रायपुर में 13 नवंबर को मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली. 14 नवंबर को भी आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. शहर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. माना एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अन्य प्रमुख आंकड़ों में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 16.6 डिग्री, पेंड्रा रोड का 29.4 और 14.4 डिग्री तथा अंबिकापुर का 28.3 और 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1 डिग्री, जबकि दुर्ग में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 15.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 15 नवंबर के आसपास अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई है. 16 नवंबर की शाम के आसपास इसके चक्रवाती तूफान में intensify होने का पूर्वानुमान है.