छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके चलते प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 7 नवंबर से राज्य में बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद रात के तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. सरायपाली में सबसे ज्यादा 30 मिलीमीटर और कोंटा में 20 मिलीमीटर बारिश हुई.

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 31 डिग्री रहा.

रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने 6 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. शहर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री रह सकता है.

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा. रायपुर में 6 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6:10 बजे और सूर्यास्त शाम 5:26 बजे बताया गया है. इस दिन की अवधि करीब 11 घंटे 16 मिनट रहेगी.