छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीपावली मनाई. मुख्यमंत्री निवास पर हुए इस आयोजन में उन्होंने आंगन में दीप प्रज्ज्वलित किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
दीपावली के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर त्योहार का आनंद लिया. दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास पर उत्सव का माहौल नजर आया.
इस अवसर पर साय ने अपने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री परिवार के साथ त्योहार मनाते दिखाई दे रहे हैं.
