छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छुट्टी पर घर आए CRPF जवान डाकेश सोम की मौत हो गई. 32 वर्षीय डाकेश का शव सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव स्थित उनके घर में फंदे पर मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डाकेश सोम CRPF की 28वीं बटालियन में तैनात थे. उनकी तैनाती कांकेर जिले के अंतागढ़ में थी. वह 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे. सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले रविवार रात यह घटना हुई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आत्मघाती कदम की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, डाकेश सोम ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.