छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को यात्रियों से भरी पिकअप के पलटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा भटगांव रोड के पास हुआ. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में 40 से अधिक लोग सवार थे. ये लोग गंगरेल से लौट रहे थे. भटगांव रोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दुर्घटना में महिला, पुरुष और बच्चों को चोटें आई हैं. हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कई यात्रियों को चोटें आई हैं, हालांकि घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रारंभिक जानकारी में यह भी बताया गया है कि पिकअप में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे. हालांकि दुर्घटना की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.