कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, मामले में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

26 सितंबर को चिल्फी थाना के सामने एनएच-30 पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने हुंडई वरना और मारुति सुजुकी शोल्डरॉन्क्स को रोककर तलाशी ली. पुलिस के मुताबिक, वरना से 12 किलो 760 ग्राम और दूसरे वाहन से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्य प्रदेश के पन्ना ले जाने की बात बताई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविराज सिंह परिहार, सौरभ सिंह बुंदेला, जोगेंद्र राजा और केशव राजा के रूप में हुई है.

पुलिस ने गांजा, दोनों वाहनों और चार मोबाइल फोन समेत कुल 22 लाख 53 हजार रुपये का सामान जब्त किया है. चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस और एएनटीएफ टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तथा नेटवर्क की जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी.