खैरागढ़ के स्थानीय रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई का गठन किया गया. इस अवसर पर पुरुष और महिला संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. महासभा का पंजीयन क्रमांक 49/2001 बताया गया है.

समारोह की शुरुआत भगवान श्रीरामचंद्र, महाराणा प्रताप और रानी पद्मावती के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलन से हुई. कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

पुरुष संगठन में ये पदाधिकारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने खैरागढ़ इकाई के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पुरुष संगठन में चंद्रेश सिंह, ओमल सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, सूर्य हास सिंह और तरुण सिंह को संरक्षक बनाया गया. आयष सिंह को जिला अध्यक्ष, जबकि संतोष सिंह, ऋषभ सिंह बघेल, अनिल सिंह और अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

परितोष सिंह महासचिव और स्वरूप सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए. दिनेश सिंह और मंजिल सिंह को सहसचिव, नित्य शरण सिंह और राम कुमार सिंह को संगठन सचिव तथा विनय शरण सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई. संदीप सिंह को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया.

महिला संगठन की कार्यकारिणी घोषित

महिला संगठन में अहिल्या सिंह, अरुणा सिंह बनाफर, प्रमिला सिंह और शीला सिंह संरक्षक नियुक्त हुईं. नीलम सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष, जबकि दीपाली सिंह, सपना सिंह, रैना सिंह और हिमानी सिंह उपाध्यक्ष बनीं. पिंकी सिंह ठाकुर को महासचिव, संतोषी सिंह और माया सिंह को सहसचिव तथा मीरा सिंह और खुशबू सिंह को संगठन सचिव बनाया गया. अमृत देवी को ग्रामीण महिला संरक्षिका नियुक्त किया गया.

कार्यक्रम में राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारी, युवा सदस्य और कवर्धा से साधना सिंह चौहान भी शामिल हुईं. खैरागढ़ इकाई के गठन में योगदान के लिए शिवानी सिंह परिहार की सराहना की गई.