रायपुर, 17 नवंबर. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पहुंचने पर रेवंत रेड्डी का स्वागत और अभिनंदन किया.
बैठक में दोनों राज्यों से जुड़े साझा हितों के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. दोनों मुख्यमंत्रियों ने ऐसे मामलों में निरंतर संवाद, आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.
मुलाकात में तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए.
मुलाकात का केंद्र दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विषयों पर समन्वय और भविष्य में संवाद को जारी रखना रहा.
