प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना की. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध संसाधनों के उपयोग से पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान तलाशना है.

यह अभियान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किया गया है. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से घर-घर मुनगा के पौधे पहुंचाने की योजना है. पहल में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए मुनगा को पोषण के एक स्थानीय साधन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने वाली पहल के रूप में रेखांकित किया. ‘मन की बात’ में उल्लेख के बाद छत्तीसगढ़ के इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.