रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया.

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया. इसके बाद उन्हें भोज कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

कर्मवीर सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना जाता है और कन्या पूजन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है.

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, महापौर अंबिकापुर मंजूषा भगत और महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.