रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल परिसर में एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार के रूप में हुई है. उनका शव स्कूल परिसर के भीतर फंदे पर लटका मिला.
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, शिक्षक की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उपलब्ध जानकारी में किसी सुसाइड नोट या अन्य कारण का उल्लेख नहीं है.
