रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने 1 सितंबर 2026 को शासन की ओर से जारी आदेश को रद्द करने की मांग की.

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस आदेश से प्रदेश के करीब 400 पूर्व शिक्षक-कर्मचारी प्रभावित हैं. समिति का कहना है कि पेंशन बहाल होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भरण-पोषण, दवा-इलाज और रोजमर्रा के खर्च में राहत मिलेगी.

धरना समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन रायपुर कलेक्टर के माध्यम से भेजे जाने की बात कही गई है. समिति के संयोजक डॉ. राकेश तिवारी और अध्यक्ष प्रो. बीके चौरसिया ने कहा कि पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेंगे.

कई संगठनों ने दिया समर्थन

धरने को पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, एंजाज देबर, छात्र नेता योगेश अग्रवाल समेत कई लोगों का समर्थन मिला. एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और उसके पदाधिकारी भी मौजूद रहे. कॉलेज के एक दर्जन से अधिक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने भी मांग का समर्थन किया.