रायपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 25 सितंबर से शुरू होगा. नगर निगम ने विसर्जन के लिए बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है.
बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन महादेवघाट पर कराया जाएगा. वहीं, छोटी प्रतिमाओं के लिए शहर के 10 जोन में 43 अस्थायी कुंड तैयार किए गए हैं.
नदियों और तालाबों में प्रतिमा विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन ने लोगों से निर्धारित अस्थायी कुंडों और महादेवघाट पर ही विसर्जन करने को कहा है. नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी.
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे. नगर निगम की यह व्यवस्था नदी और तालाबों में सीधे विसर्जन को रोकने के लिए की गई है.
