त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर के गोलबाजार में खाद्य विभाग ने मिठाइयों पर सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले चांदी वर्क की जांच शुरू की है. खाद्य सुरक्षा टीम ने क्षेत्र की दुकानों और एजेंसियों से अलग-अलग ब्रांड के सिल्वर लीव्स के नमूने लिए.
जांच के दौरान श्री ब्रांड के 8 पैकेट जब्त किए गए. विभाग के अनुसार, सभी लिए गए नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है. अभी इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है.
इन ब्रांड के नमूने लिए गए
लक्ष्मण दास सेल्स से अनूप सिल्वर लीव्स का नमूना लिया गया. न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शक्ति और श्री ब्रांड के सिल्वर लीव्स के नमूने लिए गए. इसी एजेंसी से शुभ सिल्वर लीव्स का नमूना भी लिया गया और श्री ब्रांड के 8 पैकेट जब्त किए गए.
मेसर्स दौलत राम दीवान से शाही ब्रांड सिल्वर लीव्स का नमूना लिया गया.
खाद्य विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल ने त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.
विभाग के मुताबिक, प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नमूनों में किसी तरह की मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है.
