रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती आरक्षक वेद नारायण राम की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, वे हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थे और अस्पताल की पहली मंजिल से गिरने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया था.

प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है.

मानसिक संकट या आत्महत्या के विचार आने पर व्यक्ति अकेला न रहें और तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या स्थानीय आपातकालीन सेवा से संपर्क करें.