रायपुर जिले में देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा. अवकाश के कारण रायपुर शहर, नवा रायपुर और जिले के अन्य क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा.
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, नवा रायपुर सहित रायपुर शहर स्थित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है. इसके अलावा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के बाद रायपुर शहर और नवा रायपुर क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष हिस्सों में भी यह अवकाश लागू रहेगा.
इस तरह शुक्रवार को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश प्रभावी होगा. हालांकि, बैंकों, कोषालयों और उप कोषालयों को इस अवकाश से बाहर रखा गया है. इन संस्थानों में पहले से तय व्यवस्था के अनुसार कामकाज जारी रहेगा.
अवकाश संबंधी यह व्यवस्था केवल 20 नवंबर के लिए है और इसका दायरा रायपुर जिले के शासकीय कार्यालयों तथा संबंधित संस्थानों तक निर्धारित किया गया है.
