रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

कार्यपालन अभियंताओं की नई पोस्टिंग

मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 भेजा गया है. जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है. कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 में पदस्थ किया गया है.

जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है.

सहायक और उप अभियंताओं को भी जिम्मेदारी

जोन-7 के सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है. जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है. उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं.

मुख्यालय के सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 भेजा गया है, जबकि सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी मिली है.

जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाकर स्वच्छ भारत मिशन का काम सौंपा गया है. मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है. जोन-8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजकर योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

नगर निगम प्रशासन ने फेरबदल को प्रशासनिक जरूरतों से जुड़ा बताया है.