रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी गई है. अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी.

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. यह अवकाश केवल संबंधित क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश के रूप में लागू होगा.

इससे पहले राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया था. बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया.

सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा.