रायपुर के व्यस्त पंडरी कपड़ा मार्केट के पास रविवार दोपहर एक होम डेकोरेशन दुकान में भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग सिटी सेंटर मॉल के नजदीक स्थित दुकान की चौथी मंजिल पर लगी.

आग की तेज लपटें और आसमान में उठता घना काला धुआं देखकर आसपास के व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानदारों ने एहतियातन शटर गिरा दिए.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. उपलब्ध जानकारी के अनुसार दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद थीं. देवेंद्र नगर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा.

आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. राहत और बचाव दल की कार्रवाई जारी थी.