रायपुर ग्रामीण पुलिस में चार अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है. पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया. आदेश में दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं.
पदस्थापना बदलाव से राखी, खरोरा और माना थानों की जिम्मेदारियां प्रभावित हुई हैं. राखी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को खरोरा थाने का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, खरोरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है.
माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है. पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक, सभी नई पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं. ये तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी.
