रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से आयोजित आठ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन हो गया. शिविर में कुल 1,205 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई.

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के अनुसार, शिविर में कई जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया. जांच कराने के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से लोग रायपुर पहुंचे. इनमें धमतरी, राजिम, कुरुद, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जगदलपुर से आए लोग शामिल थे.

शिविर में करीब 6,800 रुपये तक की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई. रायपुर निवासी मोनू आहूजा ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेना चाहिए.

ललित जैसिंघ ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए अस्पताल की टीम का आभार जताया.

आयोजन में सिंधी काउंसिल की युवा विंग के अध्यक्ष जीतू लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी, महक होतवानी, चेयरमैन नीता कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा, डिंपल शर्मा, वंदना खुराना और गुंजन पंजवानी की सक्रिय भागीदारी रही.