राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की बैठक के दौरान जिला और ब्लॉक स्तर की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.

शीला सिंह गहरवार को जिला अध्यक्ष और रश्मि सिंह को राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. जिला कार्यकारिणी में नीतू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, राजनांदगांव ब्लॉक कार्यकारिणी में नीलम सिंह को सचिव और सुनीता सिंह कोषाध्यक्ष नियुक्त की गईं.

बैठक में बताया गया कि कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों का मनोनयन भी जल्द पूरा किया जाएगा. नवनियुक्त पदाधिकारियों और महिला प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज का विस्तार करने पर जोर दिया.

बैठक में समाज के उत्थान के साथ जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान साधना सिंह चौहान, सविता चौहान, मेघा चौहान, नंदनी चौहान, अंकिता चौहान, रंजीता राजपूत चौहान, मेघा पवार, सुनीता परिहार, निधि सिंह, निशि सिंह, संगीता सिंह, दीपमाला सिंह, रिंकी सिंह, अर्चना सिंह और नीतू सिंह बैंस समेत अन्य महिला प्रतिनिधि मौजूद रहीं.

बैठक में सोमवती सिंह, माधुरी सिंह, ऋतु सिंह, शांति सिंह, विद्या सिंह, कविता सिंह, सपना सिंह, किरण सिंह, मोना सिंह, रंजीता सिंह, वैशाली सिंह, मनीषा सिंह, स्मिता राजपूत और बिंदु सिंह की भी उपस्थिति रही.