छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी और छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 21 नवंबर को शाम 4:55 बजे रक्सौल से रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:22 बजे रायगढ़, शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर और शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन राजनांदगांव और गोंदिया होते हुए चर्लपल्ली जाएगी.
वापसी सेवा 23 नवंबर को रात 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी. वापसी में ट्रेन 24 नवंबर को सुबह 9:30 बजे गोंदिया, 11:15 बजे राजनांदगांव, 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर और 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.
ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे
विशेष ट्रेन में चार जनरल, सात स्लीपर, एक एसी-2 और चार एसी-3 कोच समेत कुल 18 कोच होंगे. दोनों दिशाओं में ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बल्लारशाह और काजीपेट समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
