बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने उनके पास से ₹8,130 नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त करने की जानकारी दी है. दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई के संबंध में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लालपुर में आजाद चौक के पास और ग्राम भरतपुर में डबरी तालाब के पास कुछ लोग ताश से रुपए-पैसों का दांव लगा रहे हैं. इसके बाद साजा पुलिस की टीम ने दोनों जगह अलग-अलग दबिश दी. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भाग गए, जबकि 12 लोगों को पकड़ लिया गया.
पकड़े गए लोगों के नाम
लालपुर से भूपेंद्र यादव (41), लक्ष्मीनारायण वर्मा (25), प्रीतकुमार साहू (34), श्रवण साहू (39), खुलेश्वर यादव (26) और सुनील पटेल (34) को पकड़े जाने की जानकारी दी गई है.
साजा से कमल किशोर यादव (25), हसन खान (26), भीम उर्फ मनीष साहू (21), गजानंद यादव (24), शेखर यादव (26) और अशोक ठाकुर (24) पकड़े गए.
पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है. दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
