बैतूल जिले के उड़दन स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल महाराज के 76वें अवतरण दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय महासमागम के दूसरे दिन रक्तदान शिविर और दहेजमुक्त विवाह समेत कई कार्यक्रम हुए. आयोजन में विभिन्न राज्यों से अनुयायी पहुंचे.
आयोजकों के अनुसार, आश्रम परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से 232 यूनिट रक्तदान किया. देहदान जागरूकता अभियान के तहत 2,430 अनुयायियों ने देहदान के संकल्प पत्र भरे.
समागम के दौरान दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से 10 जोड़ों का दहेजमुक्त विवाह कराया गया. आयोजकों का दावा है कि संत रामपाल महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप ‘असुर निकंदन रमैनी’ के माध्यम से ये विवाह करीब 17 मिनट में संपन्न हुए.
आयोजन की शुरुआत संत गरीबदास महाराज की अमर वाणी के अखंड पाठ से हुई थी. दूसरे दिन सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.
