दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. यह सुविधा ट्रेन नंबर 18030 और 18029 में अलग-अलग तारीखों पर उपलब्ध होगी.
एसी-3 कोच की तारीखें
रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 5 से 8 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा. वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 7 से 10 नवंबर तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा मिलेगी.
स्लीपर कोच कब जुड़ेगा
ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 9 से 11 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. वहीं, ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 11 से 13 नवंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच उपलब्ध रहेगा.
रेल प्रशासन के इस फैसले से इन तारीखों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी. एसी-3 और स्लीपर कोच दोनों ही अस्थायी आधार पर जोड़े जा रहे हैं.
