मुंगेली जिले के ग्राम तेलीखाम्ही में पहली बार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में देश और प्रदेश से आए सात कवियों ने देर रात तक हास्य, श्रृंगार और ओज की रचनाएं सुनाईं. कार्यक्रम में सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे.

मंच पर अकलतरा के बंशीधर मिश्रा, रीवा के अमित शुक्ला, कटनी की प्रियंका मिश्रा, नांदघाट के कृष्णा भारती, बरमकेला के कमलेश यादव, मुंगेली के देवेंद्र परिहार और लोरमी के गीतकार संस्कार साहू ने प्रस्तुति दी. कविताओं के जरिए श्रोताओं को मनोरंजन के साथ विचार करने का अवसर भी मिला.

कवि देवेंद्र परिहार ने कार्यक्रम का संचालन किया. आयोजन की संरक्षक और जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंशा छत्तीसगढ़ी और हिंदी साहित्य को लोरमी अंचल के गांवों तक पहुंचाने की है. उन्होंने सम्मेलन को इस प्रयास का एक माध्यम बताया.

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में लोरमी, खाम्ही, बोडतरा, झिरवन, राम्हेपुर, चंदली, धौराभाठ और गाडाटोला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रोता और जनप्रतिनिधि पहुंचे. आयोजन को सफल बनाने में वर्षा सिंह, विक्रम सिंह, लेखराज सिंह और ग्रामीणों ने सहयोग किया.