छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर में आयोजित Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में राज्य की निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों के सामने रखा. यह सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित पहला SING Forum है.

साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल forum में शामिल हुआ. भारत के विदेश मंत्रालय के नामांकन के बाद छत्तीसगढ़ को इस आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला है. forum में सरकार, उद्योग, निवेश संस्थानों और कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी ढांचे, नई औद्योगिक नीति और कुशल कार्यबल को निवेश के प्रमुख आधार के तौर पर पेश किया. चर्चा का फोकस विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारी सहयोग और निवेश के अवसरों पर रहा.

साय की सिंगापुर यात्रा के दौरान निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ CEO Roundtable में भी बातचीत प्रस्तावित है. राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ की वैश्विक निवेश पहचान मजबूत करना और औद्योगिक साझेदारियां बढ़ाना है.