नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने All India Law Entrance Test (AILET) 2027 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार AILET पोर्टल पर अपने आवेदन खाते में लॉग इन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 24 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू हुई है और 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को लॉग इन करने के बाद “Download Admit Card” विकल्प पर क्लिक करना होगा.

13 दिसंबर को होगी परीक्षा

AILET 2027 परीक्षा 13 दिसंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दर्ज विवरण जांचने और उसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

PwD उम्मीदवारों को, यदि उन्हें scribe की आवश्यकता है, तो 3 दिसंबर 2026 तक अपने AILET खाते के माध्यम से संबंधित जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद ऐसे अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे.