नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने साझा ‘New Delhi Declaration’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी. घोषणा में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच संघर्षों की रोकथाम और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद, कूटनीति और बहुपक्षीय सहयोग पर जोर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घोषणा में किसी एक देश को सीधे निशाना बनाने के बजाय एकतरफा सैन्य कार्रवाई की आलोचना की गई है. सदस्य देशों ने संकटों को बढ़ने से रोकने, उनके मूल कारणों पर काम करने और राजनीतिक तथा कूटनीतिक उपायों को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई.
भारत 12 और 13 सितंबर 2026 को BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस वर्ष सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के पास है और इसमें समूह के विस्तारित सदस्य शामिल हैं. घोषणा को लेकर पहले पश्चिम एशिया के संघर्ष पर सदस्य देशों के अलग-अलग रुख के कारण सहमति को लेकर अनिश्चितता थी.
BRICS नेताओं का साझा रुख ऐसे समय आया है जब समूह के सामने अलग-अलग क्षेत्रीय संघर्षों और वैश्विक ध्रुवीकरण के बीच एकजुट रुख बनाए रखने की चुनौती है.
