नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान जारी नई दिल्ली घोषणा में पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा (TCIM) को स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और Universal Health Coverage के लक्ष्य से जोड़ने पर जोर दिया गया है.
घोषणा में BRICS Health Track के तहत TCIM पर एक विशेषज्ञ कार्यसमूह गठित करने का स्वागत किया गया. यह समूह सदस्य देशों के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मंच के रूप में काम करेगा.
सदस्य देशों ने औषधीय पौधों और हर्बल तैयारियों पर समन्वित शोध की जरूरत रेखांकित की. साझा पारंपरिक फार्माकोपिया के आधार पर सुरक्षित, प्रभावी और किफायती उपचार विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया है.
घोषणा में TCIM से जुड़े उत्पादों और पद्धतियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण और उपयुक्त नियामकीय ढांचे की आवश्यकता बताई गई. स्वास्थ्य प्रणालियों में पारंपरिक चिकित्सा के एकीकरण, डिजिटल स्वास्थ्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्षमता निर्माण और सहयोगी अनुसंधान को भी व्यापक स्वास्थ्य एजेंडे का हिस्सा बनाया गया है.
इससे पहले जुलाई 2026 में चंडीगढ़ में हुई BRICS Health Ministers’ Meeting और TCIM बैठक में भी विशेषज्ञ कार्यसमूह, शोध, शिक्षा तथा नियामकीय सहयोग की दिशा में प्रगति दर्ज की गई थी.
