दिल्ली में तापमान में गिरावट और हवा की धीमी गति के बीच प्रदूषण बढ़ने की आशंका है. वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, राजधानी का AQI 17 नवंबर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में जा सकता है. इस श्रेणी में AQI 301 से 400 के बीच रहता है.

16 नवंबर शाम 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 284 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर इससे काफी अधिक रहा. पिछले दिन Siri Fort में AQI 354 दर्ज किया गया, जबकि Cantonment क्षेत्र में यह 98 रहा.

विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड बढ़ने, हवा की गति कम होने और प्रदूषकों के सीमित फैलाव से दिल्ली-एनसीआर में धुंध और प्रदूषण जमा हो सकता है. पूर्वानुमान में 17 और 18 नवंबर को हवा की गुणवत्ता के और खराब होने की संभावना जताई गई है.

AQI 301 से 400 के बीच होने पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय संबंधी बीमारी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. बाहर निकलते समय लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.