उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया. पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिली. शुरुआती जानकारी में कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी.
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ चार एंबुलेंस, दमकल की एक गाड़ी और आपदा प्रबंधन दल को मौके पर भेजा गया. अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इमारत में लिंटर का काम चल रहा था. इसी दौरान निर्माण को सहारा दे रही शटरिंग, जिसे स्थानीय तौर पर ‘बल्लियां’ कहा जाता है, कथित तौर पर टूट गई और ढांचा गिर गया.
पुलिस के अनुसार, निर्माण स्थल पर काम कर रहे सभी मजदूरों का पता लगा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं. घटना में किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है.
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की पुष्टि और जांच जारी है.
