दिल्ली में रविवार सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बनी रही. कई इलाकों में धुंध की परत दिखाई दी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया.
पंजाबी बाग में AQI सबसे अधिक 452 रहा. इसके बाद आरके पुरम में 449, IIT दिल्ली में 446 और द्वारका में 444 दर्ज किया गया. मथुरा रोड का AQI 425, सिरीफोर्ट और नॉर्थ कैंपस का 423, चांदनी चौक का 417 और पूसा का 415 रहा. बुराड़ी क्रॉसिंग में 411 और NSUT जाफरपुर में 409 दर्ज किया गया.
इन इलाकों को AQI के आधार पर ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया. वहीं नरेला में 399, ITO में 396 और मंदिर मार्ग में 393 AQI रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. उत्तम नगर, बुराड़ी, तालकटोरा गार्डन और आया नगर में AQI 369 से 373 के बीच दर्ज किया गया.
वसुंधरा एन्क्लेव में AQI 356, टिकरी कलां और बदरपुर में 349, कराला में 337 तथा लोधी रोड में 333 रहा.
दीपावली से पहले प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए चिंता बढ़ा रहा है. GRAP-3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद उपलब्ध आंकड़ों में हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार दिखाई नहीं दिया.
