दिल्ली के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत दे दी है. उन्हें दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम Connaught Place के Central Park में प्रस्तावित ‘Lehra Do Tiranga’ प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय एहतियाती हिरासत में लिया था.
दीपके को Mandir Marg पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामले में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. अदालत के आदेश के बाद उन्हें जल्द रिहा किया जाएगा. जमानत की विस्तृत शर्तें लिखित आदेश जारी होने के बाद स्पष्ट होंगी. हालांकि, एक प्रमुख शर्त के तौर पर उन्हें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने वाले बॉन्ड का पालन करना होगा.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दीपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई. धारा 126 संभावित शांति भंग या सार्वजनिक अव्यवस्था को रोकने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट को एहतियाती कदम उठाने की अनुमति देती है, जबकि धारा 170 संभावित संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी से संबंधित है.
दीपके के साथ हिरासत में ली गईं AISA नेता नेहा बोरा को औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले ही रिहा किया जा चुका है.
