नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लेहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का आह्वान किया है.
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती, संभावित भीड़ प्रबंधन और मध्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई. कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाने की तैयारी है.
नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. पुलिस ने लोगों से ऐसे जमावड़े में शामिल नहीं होने की अपील की है, जो लागू आदेशों का उल्लंघन करे या सार्वजनिक शांति प्रभावित करे.
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने की सूचना जारी की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने मार्च पर रोक लगाने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.
