दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच IIT Kanpur cloud-seeding operation की व्यवहारिकता का आकलन कर रहा है. संस्थान का विमान संभावित अभियान के लिए तैयार रखा गया है, लेकिन संचालन का निर्णय बादलों की मौजूदगी, उनकी ऊंचाई और वातावरण में नमी के स्तर पर निर्भर करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 308 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. ऐसे में अनुकूल मौसम बनने पर कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास किया जा सकता है. हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

दिल्ली सरकार और IIT Kanpur का cloud-seeding pilot project वायु प्रदूषण के दौरान आपातकालीन राहत के एक विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है. फरवरी 2026 में केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि परियोजना अभी trial stage में है और इसका उपयोग तभी संभव है, जब पर्याप्त cloud cover मौजूद हो.

पिछले परीक्षणों में पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी थी. अधिकारियों और विशेषज्ञों के मुताबिक, cloud seeding की सफलता के लिए बादलों का प्रकार, नमी और सही समय—तीनों का अनुकूल होना जरूरी है.