दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने राजधानी में बाहरी वायु प्रदूषण पर निगरानी और नियंत्रण के लिए 40 चिन्हित स्थलों पर पायलट परियोजना शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत innovative pollution-control technologies और outdoor air quality monitoring services के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है.

निविदा का अनुमानित कुल मूल्य ₹104 करोड़ है. परियोजना को 40 अलग-अलग शेड्यूल में बांटा गया है और प्रत्येक शेड्यूल का अनुमानित मूल्य ₹2.6 करोड़ है. हर शेड्यूल के लिए पात्र सबसे कम बोली लगाने वाले का स्वतंत्र रूप से चयन किया जाएगा.

टेंडर दस्तावेज के अनुसार, अनुबंध की अवधि एक वर्ष होगी. बोलीदाताओं के लिए पिछले तीन वर्षों में औसतन कम से कम ₹1 करोड़ का वार्षिक कारोबार और समान सेवाओं का अनुभव निर्धारित किया गया है. DPIIT में पंजीकृत पात्र स्टार्टअप को निर्धारित तकनीकी और गुणवत्ता शर्तें पूरी करने पर अनुभव तथा कारोबार संबंधी मानदंडों में छूट मिल सकती है.

प्रत्येक शेड्यूल के लिए ₹5 लाख की earnest money deposit भी रखी गई है. उपलब्ध निविदा विवरण के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 है. परियोजना ऐसे समय लाई गई है जब दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका रहती है.