दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनाने वाली DURGA योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 23 सितंबर 2026 को हुई बैठक में पहले चरण के तहत 1,300 गुलाबी ई-ऑटो आवंटित करने का फैसला लिया गया.
इनमें 1,170 ई-ऑटो महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं. प्रत्येक राजस्व जिले में महिलाओं के लिए अधिकतम 90 और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए 10 ई-ऑटो आवंटित किए जाएंगे. आवेदन एक dedicated online portal के जरिए आमंत्रित किए जाएंगे.
योजना का पूरा नाम Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green e-Auto है. सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना, सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भागीदारी बढ़ाना तथा last-mile connectivity मजबूत करना है.
महिला आवेदकों के लिए दिल्ली का निवासी होना, voter identity card, LMV driving licence और PSV badge जरूरी होगा. आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वित्त वर्ष 2025-26 की आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक या उसके परिवार के पास registered transport vehicle या three-wheeler नहीं होना चाहिए. ई-ऑटो पर तीन वर्ष का lock-in period भी लागू रहेगा.
