नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रमुख सड़कों और आयोजन स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण तथा सुरक्षा अभियान तेज कर दिया गया है. इस अभियान के तहत फुटपाथों और सड़कों पर रहने या काम करने वाले बेघर लोगों, भिखारियों, नशे के आदी लोगों और स्ट्रीट वेंडरों को हटाया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस, दिल्ली Urban Shelter Improvement Board (DUSIB), Municipal Corporation of Delhi (MCD) और New Delhi Municipal Council (NDMC) की संयुक्त कार्रवाई प्रमुख इलाकों में चल रही है. इनमें कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, भारत मंडपम, खान मार्केट, मंडी हाउस, निजामुद्दीन, राजघाट और लाल किला शामिल हैं.

यह कार्रवाई सम्मेलन स्थलों और उनसे जुड़े प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा बताई जा रही है. हालांकि, स्ट्रीट वेंडरों को हटाए जाने को लेकर National Association of Street Vendors of India (NASVI) ने चिंता जताई है. संगठन के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में वेंडरों से काम रोकने को कहा जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनकी आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया निर्देशों में भी कहा गया है कि provisional Certificate of Vending रखने वाले वेंडर केवल mobile vendors के रूप में काम कर सकते हैं और फुटपाथ या पैदल आवाजाही में बाधा नहीं डाल सकते. नियमों का उल्लंघन करने वालों को हटाया जा सकता है.