दिल्ली में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य नहीं होगा. दिल्ली सरकार के Information Technology Department की 12 नवंबर 2026 को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, Unified Citizen Data Platform पर पहचान सत्यापन के लिए Aadhaar authentication स्वैच्छिक रखा गया है.
अधिसूचना में कहा गया है कि आधार प्रमाणीकरण से पहले लाभार्थी की सहमति लेना जरूरी होगा. यदि कोई व्यक्ति आधार प्रमाणीकरण से इनकार करता है या किसी कारण से इसे पूरा नहीं कर पाता, तो केवल इसी आधार पर उसे सरकारी सेवा या सामाजिक कल्याण लाभ से वंचित नहीं किया जा सकेगा.
वैकल्पिक पहचान के तौर पर वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट स्वीकार किए जाएंगे. इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी कोई अन्य फोटो पहचान-पत्र भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.
सरकार ने यह व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने, सामाजिक कल्याण लाभों के दुरुपयोग को रोकने और लाभार्थियों का साझा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से लागू की है. अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गई है.
